LatestNewsछत्तीसगढ़

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री की उपस्थिति म़े डब्ल्यूआरएस में 101 फीट के रावण पुतला का होगा दहन


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


रायपुर — विजयादशमीं के अवसर पर राजधानी रायपुर के डब्ल्यूआरएस दशहरा उत्सव मैदान में आज 101 फीट का रावण एवं 85-85 फीट के मेघनाद व कुंभकर्ण का पुतला जलाया जायेगा। इस कार्यक्रम में राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी, वहीं अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में भव्य आतिशबाजी एवं रामलीला का मंचन कार्यक्रम होगा। दशहरा उत्सव कार्यक्रम में राज्यपाल और मुख्यमंत्री के अलावा सांसद, विधायकगण भी विशिष्टि अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। जिसके लिये यहांँ सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है।

Share This News