FEATUREDGeneralLatestNewsदिल्लीराज्य

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को गोवा का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया।

दिल्ली। गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का तबादला करके उन्हें मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को गोवा का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। यह आदेश राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जारी किया है। ये नियुक्ति उस दिन से अमल में आएगी जिस दिन राज्यपाल अपना कार्यभार संभालेंगे। गोवा से पहले मलिक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल का कार्यभार संभाल चुके हैं। बाद में उन्हें गोवा के उपराज्यपाल का जिम्मा सौंपा गया था। अब वे मेघालय के राज्यपाल के तौर पर मिली जिम्मेदारी का वहन करेंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले सत्यपाल मलिक की नियुक्ति भाजपा ने पहले बिहार के राज्यपाल के तौर पर की थी। 2018 में उन्हें जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल का कार्यभार सौंपा गया था।

Share This News