रामलीला में सीता जन्म का हुआ मंचन
| न्यूज होम लाइव संवाददाता | ||
बेरीनाग। नागदेव रामलीला कमेटी द्वारा भव्य रामलीला मंचन के दूसरे दिन की शुरुआत की गई। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।रामलीला मैदान में रामलीला मंचन के दूसरे दिन की शुरुआत झांकी वंदना से हुई। जनकपुरी में बारिश नहीं होने से जन-जन को व्याकुल होता देख राजा जनक व्यथित हो गए। राजा जनक के हल चलाते ही पूरी जनकपुरी बारिश की फुहारों में नहाने लगी। खेत में हल चलाते एक घड़ा निकला, जिसमें माता सीता का जन्म हुआ। इससे जनकपुरी दोहरी खुशी में डूब गई। उधर, मां गायत्री यज्ञ कर रहे विश्वामित्र के आश्रम में दानव सुबाहु व ताड़का ने उत्पात मचा दिया, जिससे परेशान विश्वामित्र ने दानवों के नाश करने के लिए राजा दशरथ से उनके दो पुत्र राम-लक्ष्मण को मांगा। आश्रम पहुंच भगवान राम व लक्ष्मण ने ताड़का व सुबाहु का वध कर दिया। इसके बाद ऋषि विश्वामित्र राजा जनक के आमंत्रण पर जनक पुरी की ओर राम-लक्ष्मण के साथ प्रस्थान कर रहे थे। जहां मार्ग में भगवान राम के चरण कमल पाषाण (पत्थर) को छूते ही पाषाण बनी अहिल्या श्राप से मुक्त हो बैकुंठ चली जाती है। रामलीला के द्वितीय दिवस सीता जन्म से गौरी पूजन तक की लीला का मंचन किया गया।इस मौके पर हारमोनियम मास्टर पंकज पन्त और तबला वादक गौरव उप्रेती के निर्देशन में चल रही रामलीला में राम अथर्व लक्ष्मण लक्ष्य सीता सौरव उप्रेती दशरथ कमल पंत,जनक किशन पंत थे रामलीला मंचन में कमेटी अध्यक्ष बलवंत धानिक, देवेंद्र लाल,दीप बिष्ट, राजकमल, कमल,नीरज जोशी, ललित बाफिला, रत्नाकर पांडे आदि ने सहयोग किया।

