LatestNewsuttarakhandबागेश्वर

राष्ट्रीय शिक्षा संगोष्ठी संपन्न …

न्यूज होम लाइव व्यूरो कुलदीप सिहः-

बागेश्वर…एक विद्यार्थी के जीवन में शिक्षक एक ऐसा महत्वपूर्ण इंसान होता है जो अपने ज्ञान, धैर्य, प्यार और देख-भाल से उसके पूरे जीवन को एक मजबूत आकार देता है, हर विद्यार्थी की शिक्षा में एक शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। एक शिक्षक के पास बहुत सारे गुण होते है और वे अपने विद्यार्थी के जीवन को सफल बनाने में पूरी तरह दक्ष होता है। उसके पास ज्ञान का भण्डार होता है। जिससे वह बच्चों के भविष्य का निर्धारण करता है। यह बात जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बागेश्वर के तत्वाधान में चल रहे सार्वजनिक शिक्षा पर प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा के सन्दर्भ में राष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान कही। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी शिक्षकों को सकारात्मक व आशावादी दृष्टिकोंण के साथ कार्य करना चाहिए वही एक शिक्षक की पूंजी होती है। शिक्षक को हमेशा गुरू की महत्ता को समझते हुए कार्य करना चाहिए। एक बच्चे के भविष्य को आप कहां तक पहुचा सकते है यह शिक्षक पर ही निर्भर करता है। बच्चे की प्राथमिक पाठशाला घर परिवार होता है लेकिन उस पाठशाला में एक शिक्षक की अहम भूमिका होती है। जिलाधिकारी ने कहा कि इस संगोष्ठी के माध्यम से हम सभी लोगो को चिन्तन व मनन करना चाहिए कि जिस समाज के बच्चे अभी भी शिक्षा के क्षेत्र में मुख्य धारा से नहीं जुड़ पाये है उन बच्चों के लिए कार्य करना होगा और सरकारी विद्यालयों की शिक्षा प्रणाली में अनेक सुधार हुए हैं आगे भी इसके बेहतर परिणाम के लिए कार्य करने होंगे और कहा कि अलग-अलग सरकारी योजनाओं से सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को लाभ मिल पा रहा है जिससे उनमें व्यक्तित्व व सामाजिकता का विकास हो रहा है।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी शिक्षकों को बच्चों के साथ बच्चा बनकर बेसिक चीजों व शिक्षक तकनीकी के साथ पढ़ना व सीखना पर विशेष घ्यान देना चाहिए ताकि बच्चा अच्छी तरह से समझ सके । जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय सबसे बड़ा स्थान होता है इसीलिए सभी शिक्षकों को व्यवहारवाद पर जीते हुए बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ाना चाहिए तथा अपना आचरण भी अच्छा रखना होगा ताकि बच्चे हमसे भी सीखें। जमीनी हकीकत को समझते हुए कार्य करना होगा तभी शिक्षा के स्तर में सुधार आयेगा। जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग एवं डायट की इस संयुकत पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार कि संगोष्ठी कार्यक्रम से नवाचार एवं उत्साहवर्धक जैसे विचारों को बढावा मिलेगा। जिससे शिक्षकों में उत्साह का संचार होगा एवं शिक्षकगण नये तरीकों को इजात कर बच्चों को और प्रभावि ढंग से पढाने में सक्षम हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शिक्षकों में उत्साह का होना अतिआवश्यक है क्योंकि बच्चे अपने शिक्षकों से बहुत कुछ सीखते है। एक स्वस्थ एवं शिक्षित समाज के लिए एक प्रबुद्ध एवं उत्साही शिक्षक अतिआश्यक है। उन्होंने विभिन्न राज्यों से आये प्रतिभागियों एवं डायट का आभार व्यक्त करते हुए यह आशा की कि वे समय समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजन करेंगे। इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट नरेन्द्र सिंह भण्डारी ने कहा कि बच्चों के जीवन में शिक्षक की अहम भूमिका होती है इसलिए इस महत्ता को समझते हुए सभी शिक्षकों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन इमानदारी पूर्वक करना चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी हरीश चन्द्र सिंह रावत ,जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक नरेश शर्मा, डां0 शैलेन्द्र धपोला, डां0 पंकज दूबे, सुरेन्द्र धपोला, डां0 प्रभाकर जोशी, संदीप जोशी, चन्द्र मोहन जोशी, दीपा जोशी सहित अन्य प्रान्तों से आये हुए प्रतिभागी मौजूद थे।

Share This News