FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticsuttarakhand

रोजगार देने में नाकाम मुख्यमंत्री,70 फीसदी स्थानीय को रोजगार कहकर,बेरोजगारों के साथ कर रहे छलावा:-आप

रोजगार देने में नाकाम मुख्यमंत्री,70 फीसदी स्थानीय को रोजगार कहकर बेरोजगारों के साथ कर रहे छलावा:आप

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्थानीय लोगों को उद्योगों में 70% रोजगार दिए जाने की बात कहकर एक बार फिर बेरोजगारों के साथ मज़ाक किया है। आप प्रवक्ता सुशील खत्री ने एक बयान जारी करते हुए कहा,मुख्यमंत्री प्रदेश में हर मोर्चे पर फेल हो चुके और रोजगार को लेकर उनकी संवेदनहीनता इस बात से लगा सकते हैं कि प्रदेश का युवा आज सड़कों पर है,आंदोलन कर रहा, कई बेरोजगार युवक आत्महत्या कर चुके लेकिन ये सरकार आंकड़ों की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार करने के लिए सरकार कई योजनाओं की बात कहती जिसमें वो पूरी तरह फेल हो चुके, जबकि दूसरी तरफ उद्योगों में 70 फीसदी स्थानीय की बात कहकर मुख्यमंत्री युवाओं और बेरोजगारों के साथ मज़ाक कर रहे हैं। सरकार के रोजगार मेले का आलम ये है कि इसमें सरकार युवाओं को रोजगार तक नहीं दे पा रही और चुनावों को देखते हुए अपना दोहरा चरित्र दिखा रही है। जिसका आम आदमी पार्टी पूरी तरह से विरोध करती है और सरकार को चेतावनी देते हुए कहती है जल्द से जल्द युवाओं को बरगलाने के बजाय रोजगार की व्यवस्था करें।

आप प्रवक्ता खत्री ने कहा,जब इस सरकार के पास कोई नौकरी ही नहीं है और नौकरियों को लेकर कोई विजन नहीं तो बेरोजगारों को मुख्यमंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष क्यूं बरगला रहे है। रोजगार को लेकर प्रदेश का आलम ये है कि बेरोजगारों को रोजगार देने के मामले में सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। रोजगार के हालात क्या हैं यह प्रदेश के बेरोजगारों से ज्यादा कोई नहीं समझ सकता है।

बीजेपी को राज्य में सरकार चलाते हुए लगभग चार साल का समय हो गया, जिसमें बेरोजगारों के हालात सूबे में क्या है ये जनता जानती है। अब चुनावी साल आने वाला है तो राज्य के मुख्यमंत्री को बेरोजगारों की याद आ रही। आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री से सवाल पूछती है। आपने अब तक के अपने कार्यकाल में युवाओं के रोजगार को लेकर कोई ठोस नीति नहीं बनाई अब चुनाव नजदीक हैं तो मुख्यमंत्री बेरोजगारों के साथ मज़ाक करने की कोशिश क्यों कर रहे,अगर ये चुनावी स्टंट है तो प्रदेश के बेरोजगार भली भांति जानते हैं आपने पिछले चार सालों में बेरोजगारों को सड़कों पर ला दिया,आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री के बेरोजगारों को ठगने के मंसूबे को पूरा नहीं होने देगी।

आप प्रवक्ता खत्री ने कहा,मुख्यमंत्री को अब विभागों की समीक्षा की याद आ रही है और स्थानीय युवाओं को 70% रोजगार की व्यवस्था करने की वो बात कर रहे हैं जबकि पूर्व तिवारी सरकार में भी स्थानीय 70% युवाओं को स्थानीय उद्योगों में रोजगार देने की बात कही गई थी लेकिन इन 20 सालों में सिर्फ स्थानीय युवाओं के साथ छलावा किया गया उन्हें आज तक रोजगार के लिए भटकना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री अब इस पर कानून बनाने के साथ ही विधेयक लाकर पास कराने की बात कर रहे हैं जबकि इस पूरे मामले में श्रम और उद्योग विभाग की खींचतान को जनता अच्छे से जानती है।

आप पार्टी सरकार से यह पूछना चाहती है कि आखिर सरकार को आज तक क्यों युवाओं के रोजगार को लेकर सिवाय गलत आंकड़े पेश करने के अलावा कोई ठोस नीति रोजगार को लेकर क्यूं नहीं बनाई। प्रदेश अध्यक्ष 7लाख लोगों को रोजगार देने की बात करते और मुख्यमंत्री 70% युवाओं को उद्योगों में समायोजित को कहते ,जबकि पूरे प्रदेश का बेरोजगार युवा,सड़कों पर धूल फांक रहा,आंदोलन को मजबूर है कई तो बेरोजगारी के चलते आत्महत्या को विवश भी हो चुके ।ऐसी निकम्मी सरकार के खिलाफ आम आदमी पार्टी आने वाले समय में जनजागृति अभियान चलाएगी और सरकार की नाकामी को प्रदेश भर में जनता के बीच लेकर जाएगी।
जिससे आने वाले समय में, जनता इस भ्रष्ट और सोई हुई सरकार के बहकावे में नहीं आने वाली और आगामी चुनावों में जनता ही इस सरकार को सबक सिखाने का काम करेगी।

Share This News