GeneralLatestNewsuttarakhandबागेश्वर

वन संसाधनों के बेहतर प्रबंधन एवं स्‍थानीय व्यक्तियों को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के दृष्टिगत उत्तराखंड वन संसाधन प्रबंधन परियोजना की प्रथम बैठक

 

वन संसाधनों के बेहतर प्रबंधन एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय व्यक्तियों को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के दृष्टिगत उत्तराखंड वन संसाधन प्रबंधन परियोजना (जायका) की प्रथम बैठक

——-
न्यूज होम लाइव संवाददाता दीपक जोशीः-

बागेश्वर में वन संसाधनों के बेहतर प्रबंधन एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय व्यक्तियों को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के दृष्टिगत उत्तराखंड वन संसाधन प्रबंधन परियोजना (जायका) की प्रथम बैठक जिलाधिकारी विनीत कुमार की अध्यक्षत मे संपन्न हुर्इ। बैठक के जिलाधिकारी ने प्रभागीय वनाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि वे जायका अंतर्गत संचालित की जाने वाली आजीविका संवर्द्धन, र्इको रेस्टोरेशन एवं वाटर कंजर्वेशन जैसी गतिविधियों के लिए कृषि, उद्यान, मनरेगा जैसे विभागो से कर्नवजन कराते हुए कलस्टरवार रूप में जैविक खेती, चाल-खाल एवं विभिन्न प्रकार के फसलों का उत्पादन कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कनवर्जन के लिए वन विभाग वन पंचायतवार कियें जाने वाले कार्यो की सूची का निर्माण करें ताकि संबंधित विभागों से आवश्यकता अनुरूप कनवर्जन किया जा सके। उन्होने इस हेतु कृषि एवं उद्यान विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि वे वन विभाग के मांग अनुरूप बीज की उपलब्धता एवं जैविक खेती के प्रमाणीकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही करते हुए इसके संबंध में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बैठक में जिलाधिकारी ने वन विभाग को स्वंय सहायता समूह के सीसीएल बनाये जाने एवं उनकी कार्य विधि के संबंध में उन्हें उचित प्रशिक्षण दियें जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दियें साथ ही स्वंय सहायता समूहो द्वारा की जाने वाली विभिन्न व्यवसायिक गतिविधियों हेतु मार्केटिंग की उचित व्यवस्था कियें जाने एवं नवाचारात्मक गतिविधियों को बढावा दियें जाने के भी निर्देश दियें। उन्होने वन विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि वे कनवर्जन एवं विभिन्न गतिविधियो के संचालन हेत एक मजबूती रणनीति का निर्माण कर उसके अनुरूप कार्यो का संपादन करें ताकि वर्ष 2022 तक जायका परियोजना के लक्ष्यों को धरातली रूप में प्राप्त किया जा सकें। बैठक में सचिव जिला परामर्शदात्री समिति (जायका)/प्रभागीय वनाधिकारी बागेश्वर बी0एस0शाही द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया कि इस योजना में जनपद अंतर्गत 80 वन पंचायत सम्मिलित है जिसमें 164 स्वंय सहायता समूह कार्यरत है। उन्हाने बातया कि जायका योजना अंतर्गत 03 स्वंय सहकारिता समूहों विभिन्न गतिविधियों का संचालन कर रहें हैं जो कपकोट, धरमघर एवं बागेश्वर में कार्यरत है। इस परियाोजना अंतर्गत तीन मुख्य लक्ष्यों का निर्धारण किया गया है जिसमें र्इको रेस्टोरेशन एवं वाटर कंजर्वेशन से संबंधित गतिविधियों को संचालन वन पंचायत के माध्यम से एवं आजीविका से संबंधित कार्यो का संचालन सहकारिता के माध्यम से जनपद में संचालन किया जा रहा है। उन्होने यह भी अवगत कराया कि इस परियोजना के माध्यम से कपकोट रेंज अंतर्गत सुमगढ, गासी व लाहुर बरमती जैसे क्षेत्रों में हल्दी मडुवा तथा चौलार्इ आदि का उत्पादन एवं बागेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत सिमखोला, धरमघर जैसे क्षेत्र में लाल चावल, भटट व सोयाबीन आदि की उत्पादन भी किया जा रहा हैं। उन्होने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत वर्तमान 2579 अखरोट के पौधो का रोपण भी किया गया हैं साथ ही नवीन पहल करते हुए लेहबेरी का भी उत्पादन किया जा रहा हैं। बैठक के दौरान अपर परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, लीड बैंक अधिकारी एन0आर0.जौहरी, जिला उद्यान अधिकारी आर0के0सिंह, सरपंच वन पंचायत खूना जीवन सिंह दानू सृष्टि जन कल्याण समिति (एनजीओ) सहित संबंधित आधिकारी मौजूद रहे।

Share This News