विधायक मीना गंगोला ने मोदी किट गरीब असहाय ,जरूरत मंद परिवारों को वितरित किये।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क
गंगोलीहाट। कोरोना वायरस महामारी के चलते लोगो की परेशानी को देखते हुए विधायक मीना गंगोला ने शुक्रवार को विधान सभा क्षेत्र के दूरस्थ क्षेत्र बेलपट्टी के पव्वाधार,धराड़ी, ननोली कैणा, चौरपाल, शिबना पाली,कुंतोला, कुनारा ,देवराला, सुगड़ी, पाली पल्याल में अपनी तरफ से मोदी किट गरीब असहाय ,जरूरत मंद परिवारों को वितरित किये। इस मौके पर उन्होने कहा गरीब जरूरत मंद लोगो के लिये वितरण कार्यक्रम इसी तरह लगातार विधानसभा क्षेत्र में जारी रहेगा। उन्होने कहा हमारा यह प्रयास है कि विधानसभा में कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे। इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश धानिक, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवीन मेहरा,रमेश बोरा जिला मंत्री भाजपा, सुरेश जोशी ,भगवती मेहरा ,दीपक उप्रेती ,विनोद डसीला ,आशु गंगोला समेत कई लोग मौजूद रहे ।


