विधायक मीना गंगोला ने आपदा प्रभावित क्षेत्र लोहाथल ,खोला गांव,कुड़ी,स्योली में दौरा किया।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम…
बेरीनाग । पांखू क्षेत्र में तीसरे दिन आज आपदा प्रभावित क्षेत्र लोहाथल ,खोला गांव,कुड़ी,स्योली में विधायक मीना गंगोला ने आपदा प्रभावित लोगों से मुलाकात की एवं प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।इस दौरान ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला ,मण्डल अध्यक्ष धीरज बिष्ट ,दीपक धानिक ,गोकुल गंगोला ,नंदन बाफिला ,दिनेश जोशी प्रधान खोला गांव,हीरा कार्की ,जिला पंचायत सदस्य ज्योति जोशी ,सतीश जोशी ,अभिनेष बनकोटी,ललित कार्की ,गंगा दत्त ,राजेन्द्र कार्की,जगदीश जोशी, देवीदत्त जोशी,रेवाधर जोशी, त्रिलोचन जोशी,मदन कार्की,गिरीश जोशी, नारायण दत्त पुनेठा सहित खण्ड विकास अधिकारी,लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे ।साथ ही विधायक ने व्यक्तिगत तौर पर कुड़ी क्षेत्र के विस्थापित टैंट व प्राथमिक विद्यालय में रह रहे 11 परिवारों को राशन किट वितरित किये।


