विधायक मीना गंगोला ने दौलाबलिया क्षेत्र का तहसील स्तरीय अधिकारियों के साथ दौरा किया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनाग। विधायक मीना गंगोला ने दौलाबलिया क्षेत्र का तहसील स्तरीय अधिकारियों के साथ दौरा किया एवं बारिश के कारण हुई नुकसान का जायजा लिया एवं जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को मौके पर से दूरभाष से संपर्क कर स्तिथि से अवगत कराया तथा ग्रामवासियों जिनकी घरों के आस पास जो नुकसान पहुँचा है सड़क निर्माण कार्य करा रही कंपनी समुचित व्यवस्था कर क्षतिग्रस्त संपत्ति को सही करेगी तथा आपदा के अंतर्गत आकलन कर मुआवजा देने के निर्देश दिए गये। साथ ही भुनेश्वर रावलखेत मोटर मार्ग में नालियां बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख बेरीनाग विनीता बाफिला ,ब्लॉक प्रमुख गंगोलीहाट अर्चना गंगोला ,तहसीलदार हिमांशु जोशी ,खण्ड विकास अधिकारी बेरीनाग नौटियाल सहित बटगल, दौलावलिया क्षेत्र के प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।

