विशेष पार्सल ट्रेन रवाना
रिपोर्टर :- सचिन गुप्ता
लोकेशन :- लालकुआँ

काठगोदाम से चलकर मंडुआडीह जाने वाली विशेष पार्सल ट्रेन चलाये जाने के बाद रेलवे प्रशासन ने कोविड-19 के संक्रमण के चलते देश मे 3 मई तक लागू लॉक डाऊन के दौरान खाद्य सामग्री सहित अन्य आवश्यक सामानो का परिवहन करने का निर्णय लिया है । व्यापारियों की समस्याओ को लेकर चलाई गई स्पेशल पार्सल ट्रेन आज काठगोदाम से चलकर लालकुआँ होती हुई रवाना हुई जो कि बाया रामपुर होते बरेली लखनऊ गोरखपुर सीवान छपरा बलिया गाजीपुर होते हुए मंडुवाडीह तक जायेगी। स्पेशल पार्सल ट्रेन की पार्सल बुक करने की सुविधा इज्जतनगर मंडल के अन्तर्गत आने वाले लालकुआँ, काठगोदाम, रुद्रपुर सिटी रेलवे स्टेशनो पर रहेगी । वही लगातार व्यापारियों के पार्सल डिमांड आने से रेलवे ने कल 16 अप्रैल से 00554 काठगोदाम- गोरखपुर विशेष पार्सल गाड़ी चलाये जाने का निर्णय लिया है जो कि निर्धारित दिनो पर 25 अप्रैल तक चलेगी ।
इस दौरान विशेष पार्सल ट्रेन के गार्ड एस एस राणा ने बताया कि विशेष पार्सल ट्रेन मे अभी 17 पार्सल मौजूद है आगे रुद्रपुर सहित अन्य स्टेशनों से पार्सल लेते हुए ट्रेन मंडुवाडीह तक जायेगी ।

