विश्व जनसंख्या दिवस पर युवा स्वयंसेवकों का जागरूकता अभियान
विश्व जनसंख्या दिवस पर युवा स्वयंसेवकों का जागरूकता अभियान

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनाग। जनसंख्या विस्तार और हमारे ग्रह पर इसके प्रभावो के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए 11 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय विश्व जनसंख्या दिवस पूरे विश्व में मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र पिथौरागढ़ उत्तराखंड के युवा स्वयंसेवक जिले के सभी आठ विकास खंडों में पोस्टर , स्लोगन और कविताओं के माध्यम से जागरूकता का प्रचार कर रहे हैं, संदेशों को प्रचारित करने के लिए जिला कार्यालय द्वारा जिला स्तरीय वेबीनार का आयोजन किया गया जिसमें कई सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्राकृतिक संसाधनों पर जनसंख्या वृद्धि के दुष्प्रभाव के बारे में बात करने के लिए आमंत्रित किया गया, इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी ध्रुव डोगरा ने कहा इस प्रकार के दिन समाज में युवाओं में जागरूकता पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ताकि भविष्य में वे जिम्मेदार हो सके और अपने संसाधनों का संरक्षण कर सकें।

