HealthNewsबागेश्वर

वीरांगना ग्राम पंचायत महिला जनप्रतिनिधि संगठन ने तहसील में प्रदर्शन किया।

 न्यूज लाइव संवाददाता कुलदीप सिह:–

बागेश्वर  वीरांगना ग्राम पंचायत महिला जनप्रतिनिधि संगठन ने तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया। मिट्टीतेल नहीं मिलने पर रोष जताया। साथ ही, रवांईखाल क्षेत्र में पशु डॉक्टर की तैनाती की गुहार लगाई।

उप प्रधान स्यालदे टीट ने कहा कि गरुड़ की 35 न्याय पंचायतों की समस्या जस की तस है। उन्होंने कहा कि स्यालदे टीट, भकुखोला, मन्यूड़ा, मटेना, रामपुर कोठों आदि गांवों में राशन अनियमित वितरित हो रहा है। उन्होंने कहा कि जनवरी से नियमित राशन नहीं मिल रहा है। कही कम और कही बराबर राशन दिया जा रहा है। राशन की सब्सिडी के मानक भी लोगों को पता नहीं हैं। महिला जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मिट्टीतेल की आपूर्ति भी नहीं हो रही है। अंत्योदय कार्ड धारकों के पास रसोई गैस नहीं है। उनका चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि तेंदुए का आतंक भी गांवों में छाया हुआ है। जहां बिजली नहीं है, वहां मिट्टीतेल के लैंप भी नहीं जल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ गांवों के अंत्योदय कार्ड धारकों को चीनी मिल रही है, जबकि कई गांव के लोग परेशान हैं। उन्होंने पशु चिकित्सा उपकेंद्र रवांईखाल में पशु चिकित्सक की तैनाती की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि बमराड़ी, फटगली, मगरुपहरी, मालूझाल, ओखलसों, सेल्टा, बहुली, उडलगांव आदि गांवों के पशुपालकों की परेशानी बढ़ गई है। इस मौके पर ग्राम प्रधान बमराड़ी जशोदा देवी, मुन्नी देवी, कविता दास, सरस्वती देवी, हेमा परिहार, नीमा देवी, प्रेमा देवी, कमला देवी, विश्नुली देवी, बसंती देवी, मंजू परिहार, लीला देवी, भागीरथी देवी, आनंदी देवी, राधा मेहरा, पुष्पा देवी, पुष्पा खोलिया, शोभा देवी, माधवी देवी, दीपा, शंकुतला देवी, नरुली देवी आदि मौजूद थे।

Share This News