वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय की एन एस एस इकाई ने श्रमदान शिविर लगाकर किया महाविद्यालय के खेल मैदान का कायाकल्प।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क संवाददाता सुनील शर्मा
बहादुरगढ़ आज दिनांक 19फरवरी 2020को शहर के वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय की एन एस एस इकाई ने महाविद्यालय परिसर में श्रमदान शिविर का शुभारंभ किया।
इ. अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ राजवंती शर्मा जी ने जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय की एन एस एस इकाई द्वारा आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में श्रमदान की भावना जागृत करना है। यह शिविर दिनांक 28फरवरी 2020तक चलाया जाएगा जिसमें स्वयंसेविकाओं द्वारा महाविद्यालय के खेल मैदान को व्यवस्थित करना, एन एस एस वाटिका का निर्माण व पौधों की निराई – गुडाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि श्रमदान से जहां स्वयंसेविकाओं में आपसी सहयोग की भावना बढती है वहीं स्वयं के द्वारा तैयार की गयी वस्तुओं के रखरखाव के प्रति लगाव भी होता है।
इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग की प्राध्यापिका श्रीमती सुनीता चौधरी के निर्देशन में एन एस एस स्वयंसेविकाओं ने खेल के मैदान की साफ सफाई की। व ट्रैक तैयार करवाया।

