GeneralLatestNewsबिहार

शराब माफियाओं हो जाओ सावधान क्योंकि शराब सूंघने के एक्सपर्ट कुत्ते आ गए हैं बिहार

पटना/न्यूज लाइव संवाददाता एस. एच. चंचल:–

पटना। बिहार में पूर्ण शराबबंदी को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए शराब की गंध पहचानने वाले खोजी कुत्तों की तलाश अब पूरी हो चुकी है। बिहार पुलिस को शराब सूंघने वाले कुत्तों की पहली खेप उपलब्ध हो चुकी है। इन्हें तेलांगना पुलिस ने बिहार पुलिस को उपलब्ध कराया है। अभी इन कुत्तों को ट्रेनिंग से गुजरना होगा। इसमें नौ महीने लगेंगे।
बता दें कि बिहार पुलिस पिछले एक साल से भी अधिक समय से शराब सूंघने वाले खोजी कुत्तों की तलाश में थी। इसके लिए सेना से लेकर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के डॉग ब्रीडिंग व ट्रेनिंग सेंटर से संपर्क साधा गया। लेकिन सेना व अर्धसैनिक बलों ने शराब सूंघने में माहिर कुत्तों की आपूर्ति करने से इनकार कर दिया
उनका कहना था कि शराब की गंध पहचानने वाले विशेषज्ञ कुत्ते उनके पास उपलब्ध नहीं हैं। क्योंकि उनके ब्रिडिंग व ट्रेनिंग सेंटर में कुत्तों को केवल विस्फोटक व गोला-बारूद की गंध पहचानने की ट्रेनिंग दी जाती है। इसके बाद बिहार पुलिस ने कई राज्यों की पुलिस से संपर्क साधा। लेकिन तलाश पूरी नहीं हो सकी।
सभी ने शराब सूंघने मे माहिर कुत्ते उपलब्ध कराने से साफ इनकार कर दिया। ऐसे में बिहार पुलिस ने तेलंगाना पुलिस से संपर्क साधा। तेलंगाना पुलिस शराब की गंध को दूर से ही पहचान लेने वाले बीस कुत्ते उपलब्ध कराने को राजी हो गई।
इस बाबत सीआइडी के एडीजी विनय कुमार ने बताया कि तेलंगाना में बीस कुत्तों की पहली खेप का प्रशिक्षण शुरू हो चुका है। अभी ये कुत्ते काफी छोटे हैं। इन्हें वहां लगातार नौ महीनों की ट्रेनिंग से गुजरना होगा। उन्होंने बताया कि बिहार पुलिस को शराब की गंध पहचानने वाले ये कुत्ते अगले साल मार्च तक उपलब्ध हो सकेंगे।

Share This News