शहीद जवानों को कांग्रेस नें मोंगरा चौक में शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की…
न्यूज होम लाइव नेटवर्क
रिर्पोट मुकेश भारती
आज बाँकी मोंगरा ब्लॉक युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष हरिहर दास के नेतृत्व में 16 मई की रात में चीन ने भारत के साथ दगाबाजी करते हुए रात में अचानक झड़प कर अपनी गंदी कूटनीति का परिचय दिया है चीनी सेना द्वारा भारत के LAC पर भारतीय सेना पर अचानक धावा करने पर आपसी झड़प में हमारे भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हुए है युवा कांग्रेस द्वारा बाँकी मोंगरा चौक में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष हरिहर दास ने कहा की – केंद्र सरकार बैठकों का दौर खत्म कर सीधे चीनी सेना को जवाब दे। और भारतीय सेना की शहादत को यूं जाया न होने दें आज हमारे भारत के पड़ोसी राज्य पाकिस्तान और चीन की कुटिल राजनीति को उसका पूरा जवाब दे।
इस अवसर पर जिला सचिव शब्बीर खान ने कहा कि – आज हमारे भारतीय सेना पूरी तरह सक्षम है कि इन देशों को उनका जवाब दे सकें। सिर्फ और सिर्फ हाईकमान के आदेश का इंतजार है। भारतीय सेना इनके घर में घुस कर इनका नाश कर सकें, शायद ये दोनों देश इस घटना को भूल गए है जब भारत ने घर में घुस कर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था। अब चीनी देश की बारी है। शायद ये देश भूल गए है कि इनकी चाणक्य नीति के गुरु भारत मे जन्म लिए थे। चाणक्य की नीति को अगर अन्य देश भारत के खिलाफ अपनाते है तो भारत तो चाणक्य का परिवार है वो क्या कर सकता है शायद वे नहीं जानते।
बाँकी मोंगरा युवा कांग्रेस के जिला सचिव शब्बीर खान,ब्लॉक संयोजक राजेन्द्र यादव,राजेश मनहर,सोनू जोशी, ब्लॉक सचिव प्रशांत शर्मा, दर्शन सिंह,मलय अग्रवाल, अन्य सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

