शाह इलेवन देवीनगरो आठ विकेट से क्रिकेट प्रतियोगिता जीती।
शाह इलेवन देवीनगर ने आठ विकेट से जीता

न्यूज होम लाइव संवाददाता कैलाश चन्यालः-
बेरीनाग। प्रथम शिव शक्ति टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को शाह इलेवन देवीनगर ने आठ विकेट से जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बना ली। शिव शक्ति क्लब बेरीनाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में मंगलवार को शाह इलेवन देवीनगर और महादेव इलेवन बांस के बीच मुकाबला खेला गया। देवीनगर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांस की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 4 विकेट खोकर 181 रन का स्कोर खड़ा किया। सोनू ने 47,नीरज ने 45 रन बनाये। संदीप ने 35, मोहित ने 18, राहुल ने 15 रन बनाए। देवीनगर के कमल ने 2, जगदीश और गौरव ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवीनगर की टीम को 4 रन पर पहला झटका लगा। 22 रन पर दूसरा विकेट गिरने के बाद जगदीश और पवन ने तूफानी पारियां खेलकर देवीनगर को 12वें ओवर में ही आठ विकेट से जीत दिला दी। पवन ने 86 और जगदीश ने 81 रन बनाए। जगदीश को ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

