Newsबिहार

शिवहर में प्रेम प्रसंग के मामले में नाबालिग की बेरहमी से हत्या

 

 

पटना/न्यूज़ लाइव डेस्क

शिवहर : शिवहर जिले के पुरनहिया प्रखंड कार्यालय के समीप से एक नाबालिग युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.बताया जा रहा है कि अपराधियों ने युवक की हत्या कर शव को पानी में डुबा दिया.पुलिस मामले की जांच कर रही है.मृतक की पहचान बराही थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी सत्यनारायण राम के 16 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार के रूप में की गई है.प्रथम दृश्य देख मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है.मृतक के शरीर पर गिली मिट्टी लगी है और शरीर पर जगह-जगह कटे होने के कई निशान भी हैं.वहीं, शव मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले पूछताछ कर रही है.

मौके पर पहुंचे डीएसपी प्रीतिश कुमार ने बताया की जांच के प्रथम चरण में प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है.फ़िलहाल पुलिस ने युवक को घर से बुलाकर ले जाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है.वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सीतामढ़ी भेज दिया गया.घटना को लेकर गांव में आक्रोश व्याप्त है.

Share This News