शिवहर से दिल्ली बस सेवा का हरी झंडी दिखाकर विधायक मो•शरफुद्दीन ने किया रवाना

शिवहर/न्यूज लाइव संवाददाता शबनम बेताब:-
शिवहर–शिवहर विधायक मो•सरफुद्दीन एवं बस मालिक मो•शमीम ने शिवहर से दिल्ली स्लीपर बस सेवा का हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है,विधायक मो• सरफुद्दीन ने बताया है कि चंपारण ट्रैवलर्स के द्वारा समाहरणालय रोड अंगराज कंपलेक्स जिला गेट के पास से प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से दिल्ली के लिए रवाना होगी तथा अगले सुबह दूसरे दिन सुबह के 8 बजे दिल्ली पहुंचेगी,विधायक मो•सरफुद्दीन ने बस मालिक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि जिला शिवहर के लिए किया बहुत अच्छी पहल है जबकि बस मालिक मो•शमीम ने बताया है कि चंपारण ट्रैवलर्स के द्वारा शिवहर से दिल्ली बस संचालन बहुत पहले से ही प्रोग्राम बना रखे थे उक्त बस में शौचालय सुविधा रहने से पैसेंजरों को काफी सहूलियत मिलेगी,या बस तरियानी होते हुए मुजफ्फरपुर, चकिया, पिपराकोठी, गोपालगंज ,कुशीनगर गोरखपुर, लखनऊ, आगरा होते हुए दिल्ली जाएगी,जबकि चंपारण ट्रैवलर्स बस के जिला के प्रबंधक विनोद सिंह उमेश सिंह मुकेश सिंह संजय गुप्ता ने बताया है कि शिवहर से दिल्ली बस सर्विस सेवा प्रतिदिन जाया करेगी।

