FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

शेराघाट नदी मे नहाने गये 5 युवको की डूबने से मौत।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

सेराघाट, सरयू नदी में डूबे पांचों किशोरों की शिनाख्त हो गई है। राजस्व विभाग की टीम मामले में आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। इस दुखद घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना के बाद परिजन घटनास्थल पहुंच चुके है।  मृतकों की पहचान कूना गांव निवासी 15 वर्षीय रविंद्र कुमार, 15 वर्षीय साहिल कुमार, 16 वर्षीय राजेश कुमार, 16 वर्षीय पीयूष कुमार और 17 वर्षीय मोहित कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक कुल 8 युवक व किशोर नदी में नहाने गए थे। जिसमें 3 युवक सुरक्षित है। जबकि 5 किशोरो की मौत हुई है। नदी में डूबे पांचों किशोरों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेराघाट पहुंचाया गया है। लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि सभी 8 युवक व किशोर अपनी बहन के ससुराल आए हुए थे। आज वह घर वापसी से पहले नहाने के लिए नदी गए। लेकिन नदी की गहराई भांप नहीं सके और 5 किशोर काल का शिकार हो गए।

किशोरों के नदी में डूबने की सूचना के बाद आस पास के ग्रामीण मौके पर घटनास्थल पहुंचे।  घटना की जानकारी मिलते ही विधायक मीना गंगोला भी घटनास्थल पहुंची और उन्होने इस बाबत मुख्य मंत्री को जानकारी दी ,और उन्होने मृतको के गणाई मे ही पोस्टमार्टम कराये जाने के लिए सीएमओ से वार्ता कर गणाई गंगोली में ही पोस्टमर्टम कराया। इस मौके पर उन्होने कहा परिवार को हर संभव मदद दी जायेगी।  सूचना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है।

Share This News