FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticsppदिल्ली

संसदीय दल एवं कांग्रेस कार्यकारिणी समिति की बैठक आज।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

नई दिल्ली – कांग्रेस कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस संसदीय दल की बैठक आज सुबह साढ़े दस बजे सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर बुलायी है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यकारिणी समिति की बैठक भी आज ही शाम में चार बजे होगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली स्थित कार्यालय में पार्टी के बड़े नेता शामिल होंगे। इसमें पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन के साथ-साथ वर्तमान राजनीतिक हालात पर भी चर्चा होगी। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों में सभी जगह से कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी में सुधार की मांग उठाने को लेकर आज यह महत्वपूर्ण बैठक आयोजित है। जिसमें पार्टी के सभी प्रमुख पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

Share This News