सतपुली-गुमखाल के बीच एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया, हादसे में चालक की मौत।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क..
कोटद्वार। सतपुली-गुमखाल के बीच एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया, हादसे में चालक की मौत हो गई है। ट्रक चालक सीमेंट और लोहे का सामन लेकर कोटद्वार से पाबौ जा रहा था। पुलिस ने जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक को सड़क के बीच से हटवाया। ट्रक में केवल चालक ही मौजूद था। पुलिस के अनुसार बीती शुक्रवार रात करीब पौने 11 बजे सूचना मिली कि सतपुली से 3 से 4 किमी. ऊपर वन विभाग के गेस्ट हाऊस के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना पर उपनिरीक्षक अजीत डबराल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां यूके 12 सीबी 0754 दुर्घटनाग्रस्त हो रखा था। सड़क किनारे सीमेंट के कटे, मिट्टी व पत्थरों के बीच में एक युवक पड़ा हुआ था। जिसका आधा शरीर सीमेंट के कट्टो व मिटी से दबा हुआ था। पुलिस ने रेस्क्यू कर युवक को बहार निकाला और 108 की मदद से राजकीय संयुक्त चिकित्सालय सतपुली में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

