LatestNewsछत्तीसगढ़

सरगुजिया सरकार नहीं छत्तीसगढ़िया सरकार बनेगी – सीएम डॉ. रमन सिंह

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारतीः–

अम्बिकापुर:- सीएम डॉ. रमन सिंह ने अंबिकापुर में रात्रि विश्राम करने के बाद आज सुबह भाजपा विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में दर्जनों लोगों ने भाजपा प्रवेश किया, जिसमें कई रिटायर्ड कर्मचारी और चार्टर्ड अकाउंटेंट भी शामिल हैं। कांग्रेस के गढ़ सरगुजा में बीजेपी की जीत के लिए इसे एक बड़ी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। इस दौरान डॉ. रमन सिंह ने कहा कि किसान से लेकर मजदूर व्यापारी हर वर्ग के लोग का मूड इस बार बदला हुआ है।

लोग राजा को नहीं अपने अनुराग को जिताना चाह रहे हैं। इस बार अंबिकापुर नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। और कमल का फूल खिलेगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी का अंबिकापुर में आना तय हो गया है और जब जब कार्यक्रम करने यहां पहुंचे हैं तब तक राज्य में और केंद्र में नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है एक बार फिर से अंबिकापुर आ रहे हैं। जिसे अंबिकापुर रायपुर और केंद्र में नया कीर्तिमान स्थापित होगा सरगुजिया सरकार बनाने की बात पर डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि सरकार छत्तीसगढ़िया बनेगा अंबिकापुर और प्रदेश के के विकास के लिए जितना काम भाजपा ने किया है उतना काम कांग्रेस की सरकार में आज तक नहीं हुआ।

Share This News