सिलेंडर फटने से एक बच्ची की मौत, पाँच घायल
अरविन्द तिवारी/ मुकेश भारती की रिपोर्ट
रायपुर- मौदहापारा में सिलेंडर के फटने से एक बच्चे की मौत हो गयी और पाँच अन्य लोग घायल हो गये । जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त शादी की पार्टी की तैयारियां चल रही थी। समारोह स्थल पर सजावट के लिये गुब्बारा फुलाने वाला गैस सिलेन्डर लाया गया था। तभी समारोह के दौरान ये हादसा हुआ जिसमें एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी और एक बच्चे सहित पांच लोग झुलस गये हैं जिन्हें इलाज के लिये अस्पताल लाया गया है।
मौदहापारा टीआई के मुताबिक भोंदूपारा में शादी का कार्यक्रम चल रहा था तभी उस दौरान ये हादसा हुआ हादसे में दो बच्चे बुरी तरह से झुलस गये और पांच लोग इस हादसे के शिकार हो गये। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही एक बच्चे की मौत हो गयी वहीं एक गंभीर रूप से घायल सहित पाँच लोग हादसे का शिकार हो गये है। सभी घायलों को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

