LatestNewsछत्तीसगढ़

सुप्रीम कोर्ट से चिदंबरम की जमानत याचिका खारिज , ईडी कर सकती है गिरफ्तार


मुकेश भारती / अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


नई दिल्ली — पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम को आज सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। आईएनएक्स मीडिया केस में सुप्रीम कोर्ट ने पी चिदंबरम को अग्रिम जमानत देने से इंकार कर दिया। अब ईडी आईएनएक्स मीडिया केस में पूर्व वित्तमंत्री को हिरासत में लेकर पुछताछ कर सकती है। कोर्ट ने ये भी कहा कि आर्टिकल 32 के तहत अग्रिम जमानत किसी का मौलिक अधिकार नहीं हो सकता। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस समय अगर आरोपी को अग्रिम जमानत दी जाती है तो जांच प्रभावित होगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जमानत याचिका खारिज होने से आज ईडी अदालत में आवेदन करके चिदंबरम की हिरासत माँग सकती है। जिसके बाद कांग्रेस नेता को जांच एजेंसी की हिरासत में भेजा जा सकता है । फिलहाल वह सीबीआई की हिरासत में है जिसकी आज अवधि खत्म हो रही है। आज राऊज एवेन्यू अदालत में इस मामले में सुनवाई होनी है। सीबीआई कह चुकी है कि उन्हें जेल भेज दिया जाये लेकिन अदालत का कहना है कि राऊज एवेन्यू अदालत में सुनवाई होने तक उन्हें सीबीआई हिरासत में ही रखा जाये। सर्वोच्च अदालत में सुनवाई के दौरान पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम की पत्नी नलिनी चिदंबरम, बेटे कार्ति चिदंबरम, वकील अभिषेक मनु सिंघवी और कपिल सिब्बल मौजूद रहे।

Share This News