FEATUREDGeneralHealthLatestNewsछत्तीसगढ़

सोशल मीडिया में हो रहा कोरोना आरती वायरल

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जाँजगीर चाँपा — कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये देश भर में 21 दिन का लाकडाऊन किया गया है। जिसके तहत देश भर के नागरिक जब घर तक सीमित हो गये हैं। और लेखक , गायक सब अपने अपने स्तर पर कोरोना के खिलाफ लड़ने के लिये लेख , कविता , संगीत , चुटकुले , शायरी ,आरती बना रहे हैं। इसी कड़ी में इन दिनों सोशल मीडिया में कोरोना आरती वायरल हो रहा है। इस आरती में कोरोना से बचने तथा उसे खत्म करने के टिप्स दिये गये हैं। साथ ही यह भी बताया गया है कि यदि आप घर में कैद हैं तो इसके क्या क्या फायदे हो सकते हैं ? या आप क्या क्या हॉबी डवलप कर सकते हैं ? इस आरती को एक पति—पत्नी ने मिलकर गाया है। संगीत भी बहुत सुंँदर दिया गया है और उसके शब्द भी आपको रोमांँचित कर देंगे।

Share This News