berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

सोसाइटी फॉर हिमानलयन एनवायरनमेंट एंड जियोलॉजी द्वारा नेकी की दीवार के तहत गरीबो को कपडे देने की मुहिम शुरू।

सोसाइटी फॉर हिमानलयन एनवायरनमेंट एंड जियोलॉजी द्वारा नेकी की दीवार के तहत गरीबो को कपडे देने की मुहिम।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

बेरीनाग सोसाइटी फॉर हिमालयन एनवायरनमेंट एंड जियोलॉजी द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी नेकी की दीवार नाम से जी आई सी रोड नया बाजार में लगायी गयी है।संस्था द्वारा मुहिम चलाई जा रही है। जिसका मूल मंत्र है कि जो उपयोग में नही उसे दे दें और जो उपयोग के लिए जरूरत हो उसे ले जाए। इस मुहिम के तहत घर मे जो कपडे उपयोग मे नही आ रहे है उन्हे नेकी की दीवार मे दे सकते है। तथा कोई भी जिसको इनकी आवश्यकता है वह यहाँ से कपडे ले जा सकता है। क्योकि हो सकता है आपके द्वारा दी गई वस्तु आपके लिए उपयोगी नहीं हो किंतु एक जरूरतमंद के लिए किसी ब्रांडेड वस्तु से कम नहीं है । आपके घर में बहुत सारी वस्तुएं ऐसी भी होंगी जिनकी आपको आवश्यकता नही जैसे कपड़े, बर्तन, जूते,खिलौने आदि किंतु उपरोक्त के अभाव में जी रहे व्यक्ति और उसके परिवार के किसी सदस्य के लिए ये वस्तुएं अमूल्य हों। जो अधिक हो छोड़ जाए, जरूरत हो ले जाए।

 

Share This News