स्वास्थ्य मेडिकल ड्रग एसोसिएशन आगे आई मुख्यमंत्री राहत कोष मे 31हजार भेजे।
एनएचएल नेटवर्क संवाददाता कैलाश चन्याल
बेरीनाग (पिथौरागढ) लॉकडाउन के दौरान कोरोना वाइरस महामारी बिमारी से निजात पाने के लिए बेरीनाग और गंगोलीहाट के स्वास्थ्य मेडिकल ड्रग एसोसिएशन आगे आई और उन्होने बुधवार को थाना अध्यक्ष हेम पन्त की मौजूदगी में मुख्यमंत्री राहत कोष मैं रुपया 31000 की धनराशि जमा की गयी। इस मौके पर स्वास्थ्य मैडिकल ड्रग एसोसिएशन के महासचिव हर्षित मेडिकोज के मालिक कमलेश पन्त, भाजपा युवा प्रदेश संयोजक मनीष पन्त, सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

