सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत लोगों को दी गई यातायात नियमों की जानकारी
स
सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत लोगों को दी गई यातायात नियमों की जानकारी।
न्यूज होम लाइव संवाददाता दीपक जोशी:-
32 वां सड़क सुरक्षा माह के दौरान प्रहलाद सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष झिरौली ने थाना क्षेत्र के कस्बा कठपुड़िया छीना, झिरौली में स्थानीय व्यापारियों, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों, टैक्सी चालकों व स्थानीय जनता को सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत यातायात नियमों के बारे बताते हुए लोगों को वाहनों में निर्धारित मानकों के अनुसार सवारियों को बैठाने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रयोग ना करने, दोपहिया वाहनों में तीन सवारी ना बैठाने व गाड़ी चलाते समय नशे का सेवन नहीं किये जाने आदि की जानकारी दी गई। वहीं लोगों को उत्तराखण्ड ट्रैफिक आई एप्प, डी0एल0 निरस्तीकरण सम्बन्धी मामलों की जानकारी व संशोधित मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत नियमों के उल्लंघन में लिये जाने वाले शुल्क आदि के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक बताया गया। वहीं उ0नि0 निधि शर्मा, थानाध्यक्ष कौसानी, रेडक्रॉस के सहयोग से थाना क्षेत्रांतर्गत में संभ्रांत व्यक्तियों व व्यापारियों व टैक्सी चालकों को सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

