हरीश रावत ने 55 दिन से चल रहे जिले की मांग को लेकर अनशन में बैठे अनशनकारियो को जूस पिला कर आमरण अनशन तुड़वाया।
हरीश रावत ने 55 दिन से चल रहे जिले की मांग को लेकर अनशन में बैठे अनशनकारियो को जूस पिला कर आमरण अनशन तुड़वाया।

एचएनएल नेटवर्क:-
डीडीहाट पूर्व मुख़्यमंत्री हरीश रावत ने रोड शो कर
डीडीहाट विधानसभा सहित जनपद की तीनो सीटों को जिताने का किया आह्वाहन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने डीडीहाट की जनता की जिले के गठन की मांग को लेकर 2022 में राज्य में सरकार आने पर मांगो को पूरा करने का आश्वासन दिया।कहा राज्य में कांग्रेस की सरकार आते ही क्षेत्र हित में विकासकार्य किये जाएंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने काफिले संग जी आई सी से रामलीला मैदान तक रोड शो किया।इस दौरान हरीश रावत ने लोगों की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।पूर्व मुख्यमंत्री संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर चल रहे डीडीहाट जिला बनाओ आंदोलन स्थल पर पहुंच कर कांग्रेस सरकार द्वारा जिले का गठन किये जाने का आश्वासन पर 55 दिन से चल रहे आंदोलन में चार दिन से आमरण अनशन कर रहे दीपक हर्ष एवं राजेन्द्र बोरा का आमरण अनशन तुड़वाया।इस मौके पर मयूख महर,प्रदीप पाल,मथुरा दत्त जोशी,रेवती जोशी,मनोज ओझा, राजेन्द्र बोरा, लवी कफलिया,महेंद्र लुंठी,कवींद्र साही आदि लोग मौजूद थे।

