berinagFEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhuttarakhand

हल्द्वानी से थल जा रही बुलौरो गोदीगाड के समीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत, तीन घायल ।

एनएचएल नेटवर्क:-

बेरीनाग हल्द्वानी सेराघाट मोटर मार्ग में गोदीगाड के समीप आज तड़के एक बुलौरो जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई ।जबकि तीन लोग घायल हो गये । हादसा सुबह 5:30 बजे के करीब हुआ । शुक्रवार सुबह हल्द्वानी से थल आ रही बुलौरो जीप संख्या UK05TA 1754 गोदी गाड़ मंदिर से पहले अनियंत्रित होकर गहरी खाई मे दुर्घटनाग्रस्त हो गई ।जिससे उसमें सवार तीन रश्मि चंद पत्नी बृजेश चंद निवासी लेजम कौली थल ,गीता चंद पत्नी हरीश चंद निवासी लेजम कौली थल, प्रियंका चंद पुत्री भगवान चंद्र निवासी गैना बडालू झुलाघाट की मौत हो गई। घायलो में चालक अनिल कन्याल पुत्र खेम सिंह कन्याल ,निवासी थल, चंदन सिंह सामंत पुत्र देव सिंह सामंत निवासी गोल्लाकुड़ी तड़ी गांव थल, बृजेश चंद्र पुत्र भावेश चंद्र निवासी लेजम कौली थल हादसे में बुरी तरह से घायल हो गए। घटना की जानकारी पीछे से आ रही जीप में सवार लोगों ने पुलिस को दी ।जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी प्रताप सिह नेगी मौके पर पहुचे और 108 एंबुलेंस से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया । जहाँ घायलो का उपचार चल रहा है।

Share This News