FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandबागेश्वरराज्य

होली पर्व के दृष्टिगत थाना बैजनाथ व कौसानी में सी0एल0जी0 सदस्यों के साथ आयोजित की गई गोष्ठी …

होली पर्व के दृष्टिगत थाना बैजनाथ व कौसानी में सी0 एल0 जी0 सदस्यों के साथ आयोजित की गई गोष्ठी …

न्यूज होम लाइव संवादताता कुलदीप सिह:-

बागेश्वर… पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव जनपद बागेश्वर के आदेशानुसार आगामी होली पर्व को शान्तिपूर्वक सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत आज दिनांक 25.03.2021 को शिवराज सिंह राणा, क्षेत्राधिकारी बागेश्वर/कपकोट की अध्यक्षता में थाना बैजनाथ एवं थाना कौसानी में सी0एल0जी0 सदस्यों, गणमान्य व्यक्तियों आदि के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में क्षेत्राधिकारी महोदय एवं थानाध्यक्ष बैजनाथ/कौसानी द्वारा उपस्थित सभी लोगों को आगामी होली पर्व को केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा निर्गत कोविड-19 की गाइडलाइंस के अनुसार आपसी भाईचारे के साथ मनाये जाने की अपील की गई।
साथ ही क्षेत्राधिकारी ने कहा कि होली रंगों का पर्व है, ऐसे में सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ होली पर्व मनाएं। सभी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें तथा आपस में साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखें। उन्होंने क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए कहा कि शांति व्यवस्था बनाये रखने मे लोग पुलिस का सहयोग करें व महत्वपूर्ण सूचनाओं को हैल्पलाईन न0- 112 या थाने में दें। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के संदेशों को बिना प्रमाणिकता के फाॅरवर्ड, शेयर या पोस्ट ना करने आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। गोष्ठी में व्यापार मंडल अध्यक्ष/सदस्य, होटल एसोशियेसन के अध्यक्ष/सदस्य, होटल मैनेजर, सी0एल0जी0 सदस्य, वरिष्ठ नागरिक, ग्राम प्रधान, टैक्सी चालक व अन्य लोग मौजूद रहे।

Share This News