शराब के सेवन कर अपने साथी को टांगी से मार ,उतारा मौत के घाट
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती
रायपुरकोरबा: जिले के करतला थाना इलाके के केरवा गाँव के पास मिली क रक्तरंजित लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार करते हुए ह्त्या में प्रयुक्त टंगिये को भी बरामद कर लिया है. थाना प्रभारी सुनील कुमार के मुताबिक़ यह ह्त्या शराब के नशे में और ज्यादा शराब पीने को लेकर हुआ था. महुआ शराब के नशे में धुत्त एक साथी ने अपने दुसरे साथी को टंगिया से वार कर मौत की नींद सुला दिया था.
जानकारी के मुताबिक़ करतला पुलिस को मृतक विजयलाल उर्फ़ महादेव के भाई ने बीते 18 मार्च को सूचना दी थी की उसके भाई की खून से लथपथ लाश गाँव के ही परदेशी राम मंडल के खेत में देखी गयी है. पुलिस ने तत्काल ही लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया और फिर अपनी पतासाजी शुरू की.
इस पड़ताल पर उन्हें जानकारी मिली की परदेशी राम के खेत के एक पेड़ को काटने के लिए पांच मजदूर पहुंचे थे. इनमे भगतराम, रामलाल, गजाराम, पंचराम और विजयलाल शामिल थे. पुलिस ने जब अपने तफ्तीश की दिशा बदली तो उन्हें मालूम चला की यह ह्त्या किसी और ने नहीं बल्कि उनमे से एक पंचराम ने की है.
पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए तत्काल पंचराम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. पुलिस ने अन्य तीन लकड़हारों से भी घटना दिनांक के बारे में जानकारी जुटाई. आरोपी पंचराम के मुताबिक़ लकड़ी काटने के दौरान सभी साथियो ने पहले खेत में बैठकर जमकर महुआ शराब का सेवन किया. इसी बीच जब शराब खत्म हो गया तो पंचराम ने मृतक विजयलाल को और शराब लाने को कहा.
विजय ने शराब के लिए पैसे नहीं होने की बात कही. लेकिन यह जवाब नशे में धुत्त पंचराम को बुरा लगा और उसने अपने पास रखे कुल्हाड़ी से विजयलाल पर वार कर दिया. इस घातक वार से विजयलाल की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि दुसरे साथी खुद की जान बचाकर वहां से भाग निकले.
ह्त्या के इस पूरे वारदात के बाद दुसरे सभी साथी इतने खौफजदा थे की उन्होंने पुलिस तक को इसकी सूचना नहीं दी. पुलिस ने अब सभी प्रत्यक्षदर्शियों के बयान कलमबद्ध कर लिया है वही आरोपी पंचराम के खिलाफ ह्त्या के धाराओं के तहत मामला कायम कर उसे न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल करने की तैयारी की जा रही है.
ह्त्या के इस पूरे पेचीदे मामले को कामयाबीपूर्वक सुलझाने में जिले के पुलिस कप्तान जेएस मीणा के निर्देशन, एएसपी जेपी बढ़ई के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी करतला सुनील कुमार कुर्रे, विवेचक विल्फ्रेड मसीह, प्र.आर. जवाहर सिंह, आर. संतोष कुमार घोष व आर. कुमार सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही.

