1 नवम्बर से एलपीजी ग्राहकों को अब बिना ओटीपी के गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा
न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम….

दिल्ली: एलपीजी ग्राहकों को अब बिना ओटीपी के गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा। 1 नवंबर से एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी सिस्टम में बदलाव किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि जब तक आपके मोबाइल पर एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग को लेकर ओटीपी नंबर नहीं आएगा जब तक एलपीजी गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा।रिपोर्ट्स की मानें तो एलपीजी गैस सिलेंडर की चोरी और हो रही घटतौली को देखते हुए एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी के लिए ओटीपी का सिस्टम रखा गया है। अब आपको अपने मोबाइल को रजिस्टर्ड कराना जरूरी होगा। क्योंकि रजिस्टर नंबर पर ही एलपीजी गैस बुकिंग किया ओटीपी आएगा जिसको दिखाकर आप एलपीजी गैस सिलेंडर ले पाएंगे। ओटीपी से एलपीजी गैस लेने के इस सिस्टम को DAC का नाम दिया गया है। आपको बताते चलें कि एलपीजी गैस को लेने के लिए ओटीपी सिस्टम का पायलट प्रोजेक्ट पहले से जयपुर में चल रहा है। इसके अलावा 100 स्मार्ट सिटी में ओटीपी से एलपीजी गैस लेने के लिए सिस्टम को लागू किया जाएगा। उसके बाद इसकी प्रोग्रेस देखते हुए ओटीपीसी से एलपीजी गैस लेने के सिस्टम को फिर अन्य शहरों में लागू किया जाएगा। बताया जा रहा है कि ओटीपी से एलपीजी ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए सरकार में यह ठोस कदम इसलिए उठाया है कि गैस में हो रही चोरी की घटतौली को रोका जा सकता है।

