10 से 11 सितम्बर, 2019 तक स्टार्ट-अप बूट कैम्प का आयोजन
न्यूज होम लाइव व्यूरो कुलदीप सिह
बागेश्वर… महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र बागेश्वर बी.सी चौधरी ने अवगत कराया है कि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर में दिनांक 10 सितम्बर, से 11 सितम्बर, 2019 तक स्टार्ट-अप बूट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है जिसमे बाहर से आये विशेषज्ञों के द्वारा उधम स्थापना हेतु स्टार्ट-अप पर टिप्स दिये जायेगे।
उन्होने इच्छुक व्यिक्त्यों से वेबसाइड http://startuputtrakhand.com पर पंजीकरण कराते हुए दिनांक 10 सितम्बर की प्रात: 10.00 बजें राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर मे उपस्थित होने को कहा है इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिये जिला उद्योग केन्द्र बागेश्वर के दूरभाष संख्या 05963-221476 पर भी सम्पर्क कर सकते है।

