FEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhuttarakhand

11 सितंबर को जिले से 227 व्यक्तियों के लैब सैम्पल भेजे गए। अब तक कुल शेष 1046 की जांच रिपोर्ट अपेक्षित है।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क

पिथौरागढ ।कोविड-19 संक्रमण की वैश्विक महामारी के कारण पिथौरागढ़ जिले के निवासी जो जिले से बाहर विभिन्न प्रान्तों में रोजगार व नोकरी करते थे,कोविड-19 में अपने गृह जनपद में आ रहे हैं। पिथौरागढ़ जिले में आ रहे इन सभी प्रवासी व्यक्तियों को मेडिकल परीक्षण/ स्क्रीनिंग के पश्चात कोरंटीन किया जा रहा है। इनकी रेंडम सैम्पलिंग कर कोरोना जांच भी की जा रही है।
पिथौरागढ़ जनपद में 11 सितंबर 2020 तक, जिले में कुल चिह्नित 41 संस्थागत कोरंटीन केन्द्र में 14 संचालित हैं । इसके अतिरिक्त, ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित पंचायत व विद्यालय भवन,एवं सरकारी भवनों में भी प्रवासियों को क्वारण्टाइन किया जा रहा है।जिले में 11 सितंबर 2020 तक कुल 205 व्यक्ति संस्थागत कोरंटीन में हैं । इसके अतिरिक्त 2445 व्यक्ति होम/पंचायत क्वारण्टाइन में हैं, 55647 व्यक्तियों द्वारा 14 दिन का होम/पंचायत क्वारण्टाइन पूर्ण कर लिया गया है। 11 सितंबर 2020 तक जिले से कुल 24471 व्यक्तियों के लैब सैम्पल लिए गए, जिसमें से 22916 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। अभी तक जिले में कुल 509 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। जिनमें से 361 व्यक्तियों को स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में 11 सितंबर तक कुल 146 एक्टिव केस हैं। 11 सितंबर तक जिले में 3 कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मृत्यु हुई है।
11 सितंबर को जिले से 227 व्यक्तियों के लैब सैम्पल भेजे गए। अब तक कुल शेष 1046 की जांच रिपोर्ट अपेक्षित है। 11 सितंबर तक जिले में विभिन्न राष्ट्रों समेत देश के विभिन्न प्रान्तों व प्रदेश के जिलों से कुल 58428 व्यक्ति पिथौरागढ़ जिले में आए हैं।जिले में वर्तमान तक कुल *730 व्यक्तियों के रैपिड एन्टीजन टेस्ट सैम्पल भी लिए गए हैं, जिसमें से 42 व्यक्ति पॉजिटिव प्राप्त हुए। जिनमें से वर्तमान तक 12 एक्टिव हैं।जिले में वर्तमान तक कुल *1550 व्यक्तियों के ट्रूनेट सैम्पल भी लिए गए हैं, जिसमें से 51 पॉजिटिव पाए गए। 41 व्यक्तियों को स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। शेष 10 एक्टिव हैं। जिले में 11 सितंबर 2020 तक जिला मुख्यालय में स्थापित कोविड केअर सेंटर में 897 उपलब्ध बेड के सापेक्ष 166 बेड अधिकृत हैं। इसके अतिरिक्त जिले में आए प्रवासियों को स्वरोजगार से जोड़े जाने हेतु विभिन्न विभागों के माध्यम से काउन्सिलिंग भी कराई जा रही है, जिसके अनुसार उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान कर अथवा उनसे जोड़कर स्वरोजगार मुहैय्या कराया जा रहा है।जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने क्वारण्टाईन हुए सभी प्रवासी व्यक्तियों से कहा कि वह क्वारण्टाईन का पूर्ण अनुपालन करें,इस हेतु जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन करें। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि कोविड-19 हेतु समय समय पर जारी एडवाइजरी का अनुपालन करें। अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। सामाजिक दूरी बनाए रखें। अधिक भीड़ भाड़ न करें। समय समय पर अपने हाथ धोएं। प्रत्येक व्यक्ति मास्क अवश्य पहनें। किसी भी प्रकार से घबराएं नहीं तथा इस महामारी को दूर करने में अपना सहयोग करने को कहा।

Share This News