13 छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय स्तर किक्रेट, बाक्सिग, ताईकंाडो तथा खो-खो मे बेहतर प्रदर्शन करने पर प्रतीक चिन्ह, प्रमाण पत्र तथा ट्रैकसूट देकर सम्मानित किया
न्यूज होम लाइव संवाददाता रमाकांत पंत
हल्द्वानी- बीते रोज देर सायं जिलाधिकारी श्री सविन बंसल द्वारा वर्ष 2018-19 मेे विद्यालयी शिक्षा जनपद नैनीताल के 13 छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय स्तर किक्रेट, बाक्सिग, ताईकंाडो तथा खो-खो मे बेहतर प्रदर्शन करने पर प्रतीक चिन्ह, प्रमाण पत्र तथा ट्रैकसूट देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी से सम्मान पाकर छात्र-छात्राये काफी खुश नजर आये। इस अवसर पर रोहित फुलारा, मो0 तौकीर, विनय कुमार, सानिद सिद्धिकी , मयंक रत्नाकर, पंकज कुमार,नीलम भारद्वाज,चेतना पाण्डे,हर्षिता, गायत्री आर्या, सिद्वि, बबीता साह तथा भारती गिरी को सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी श्री बंसल ने कहा यदि हम अपने बच्चों के भीतर छिपी हुई प्रतिभाओं को विकसित करना हम सबका दायित्व है शिक्षा के साथ ही खेल के क्षेत्र मे बेहतर प्रदर्शन करने वालों को कोचिंग की व्यवस्था भी होनी चाहिए। उन्होेने कहा कि स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने पर बच्चांे तथा उनके कोंचों को बधाई दी।
कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता,जिला शिक्षा अधिकारी एचएल गौतम के अलावा कोच हिमाशु चैहान,इकरार, केडी पाण्डे,आजाद कौर, पीसी गरजौला, विशन सिह मेहता,संजय वर्मा, राहुल पंवार मनीष पंवार , सविता रावत, उपस्थित थे।

