सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीमांत सेवा फाउंडेशन लगाये गये नेत्र शिविर मे 150 लोगो के आपरेशन किये गये।

एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे सीमांत सेवा फाउंडेशन के द्वारा लगाया गया तीन दिवसीय नेत्र शिविर में वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डां कैलाश बृजवाल और डां दीप्ति गौतम ने 150 लोगों के मोतियाबिंद के निशुल्क आपरेशन किये। सीमांत सेवा फाउंडेशन के संयोजक ललित पंत ने बताया की मोतियाबिंद का आपरेशन करने के बाद निशुल्क लैंस भी लगाये गये। और दवाओ का वितरण किया गया। इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डां सिद्धार्थ पाटनी, डां संदीप, डां देवेश,सीमांत सेवा फाउंडेशन के राज भट्ट, ललित पंत, जीवन पंत, दीप्ति सिह, सारिका, नितेश जोशी, कंचन, दिव्या, विकास, नवीन जोशी, संकेत, दीप्ति स्वाती बोरा, संगीता मेहरा, धीरज जोशी, पैनजी सिह। राम सिंह , महेन्द्र पंत, ललित पंत , आदि मौजूद रहे।

