16 दिसम्बर 2019 को विजय दिवस के रूप में मनाया जायेगा …
न्यूज होम लाइव व्यूरो कुलदीप सिह
बागेश्वर… जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने अवगत कराया है कि दिनांक 16 दिसम्बर 2019 को विजय दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न भागों में सैनिक संगठनों द्वारा 1971 के भारत-पाक युद्ध के शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। समारोह जिलाधिकारी बागेश्वर की अध्यक्षता में कार्यालय जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, बागेश्वर में प्रात: 11:00 बजे आयोजित किया जायेगा।

