18 सितंबर बुधवार को होगा जनचौपाल कार्यक्रम
मुकेश भारती / अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर — मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में बुधवार 18 सितम्बर को जनचौपाल, भेंट-मुलाकात का आयोजन सुबह 11:00 बजे से किया जायेगा। जनचौपाल में मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों से जनसमस्याओं, सुझावों, जनहितकारी योजनाओं के फीड बैक से अवगत होंगे और आमजनों तथा संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते मुख्यमंत्री का जनचौपाल कार्यक्रम किसी कारणवश स्थगित हो गया था।

