न्यूज होम लाइव के लिए मधु की रिर्पोट
बहादुरगढ़ के नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा । सम्मबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर इकाई बहादुरगढ़ के कर्मचारियों नें काले बिल्ले लगाकर पहले नगरपरिषद कार्यालय पर विरोध गेट मीटिग कि अध्यक्षता इकाई प्रधान व राज्य सदस्य राजपाल के नेत्रत्व में हरियाणा सरकार कि वायदा खिलाफी के विरोध में जोर सोर से नारे बाजी की । जिला प्रधान राजेन्द्र तूषामड़ के नेत्रत्व में नगरपरिषद कार्यालय से शहर के लाल चोक तक काले बिल्ले लगाकर रोड़ प्रदर्शन किया , सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ब्लोक प्रधान बिजेन्द्र सैनी नें सयुक्त रूप से बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा संघ व सरकार के बीच हुए 11जुलाई 2017 , 24 मई 2018 , 20 जून 2018 , 4 अक्टूबर 2018 को हुए समझोते को लागू करवानें , E.S.I.C.व EPF , की 200 करोड़ रुपये की राशी का गबन करनें वाले ठेकेदारों व अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस जांच करवानें , न्यू पेंशन स्कीम समाप्त कर पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने , अनुग्रह पूर्वक रोजगार योजना बहाल करने , समान काम समान वेतन लागू करो , हरियाणा सरकार द्वारा चतुर्थ श्रेणी की नियमित भर्ती के बाद पालिकाओं , परिषदों , निगमों में आऊटसोर्सिग पार्ट एक , व पार्ट 2 में लगे चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को समायोजित कर नियमित करनें , एक्सग्रेसिया पाँलिसी बहाल करने , मकान किराया भत्ता देने , व 1046 फायर आँपरेटरों की भर्ती को रद्द करवाने , 1346 फायर आँपरेटर व डराईवरों को नियम 2016 में ढील देकर नियमित रूप से समायोजित करने की मांग को लेकर , अन्य मांगों को लागू करवानें तथा सरकार कि वायदा खिलाफी के खिलाफ शहरी स्थानीय मंत्री कविता जैन के आवास पर राज्य स्तरीय प्रदर्शन सैक्टर 15 अग्रसेन चौक सोनीपत पर किया जाएगा । 9-10 जुलाई , 2019 को सभी शहरों के मुख्य बाजारों में झाड़ू प्रदर्शन , 17 जुलाई कै जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा । 24 जुलाई प्रातः 8 से 25 जुलाई प्रातः 8 बजे तक 24 घंटे की क्रमिक हड़ताल कि जाएगी । प्रदर्शन में सामिल अग्निशमन विभाग जिला प्रधान नवीन डागर ,जिला वरिष्ठ उप प्रधान सुनील , सजंय , सहसचिव अमीत , इकाई उप प्रधान सरोज , उप प्रधान सुनीता , सचिव प्रदीप , सपना , मोनिका , सुकंतला , राणी , पिकीं , सुमन , अनिता , ऊषा , पुष्पा , रजनी , कृष्ण , विक्की , आदि नें भाग लिया ।

