19 से 21 तक प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, 20 को 7 जिलों में रेड अलर्ट जारी
न्यूज होम लाइव नेटवर्क।
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 19 से 21 जुलाई तक प्रदेश के 7 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। खासकर 20 जुलाई को रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 19 और 21 को ऑरेंज अलर्ट है। शेष 6 जिलों में भी भारी बारिश का अलर्ट है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 19 जुलाई को राज्य के देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों में भारी बारिश हो सकती है। जबकि शेष जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है। वहीं 20 जुलाई को देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि जबकि शेष जिलों में भी भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 21
जुलाई को भी इन 7 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि शेष जिलों में यलो अलर्ट है।
मौसम विभाग ने इन तीन दिनों में लोगों से एहतियात बरतने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार कुछ जगह भारी से बहुत भारी और अत्यधिक बारिश हो सकती है। इस कारण संवेदनशील इलाकों में बड़े भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण कहीं-कहीं राजमार्ग में अवरोध हो सकता है। जबकि निचले इलाकों में जलभराव तथा नदी नालों के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है।
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए सलाह दी है कि छोटी नदी नालों के समीप रहने वाले लोगों को बस्तियों को सावधान किया जाए। पर्वतीय और भूस्खलन वाले स्थानों पर आवागमन के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

