Uncategorized

तीन दिन 11 जुलाई से 13 जुलाई तक बंद रहेगा घाट से पिथौरागढ़ तक निर्माणाधीन ऑल वेदर सड़क

न्यूज होम लाइव व्यूरो

  पिथौरागढ़ जनपद अंतर्गत घाट से पिथौरागढ़ तक निर्माणाधीन ऑल वेदर सड़क अंतर्गत दिनांक 11जुलाई 19 की प्रात: 9:00 बजे से दिनांक 13 जुलाई 2019 तक कुल 72 घंटे तक पिथौरागढ़ से घाट तक ऑल वेदर रोड यातायात हेतु पूर्णरूप से बंद रहेगी। मार्ग में यातायात दिनांक 14 जुलाई की प्रात: से सुचारु रहेगा।
    उक्त समयावधि में मार्ग में मीना बाजार के निकट पहाड़ कटिंग के साथ ही विभिन्न स्थानों में अन्य सुरक्षा के कार्य, निर्माण कंपनी द्वारा किए जाने है।जिस हेतु मार्ग उक्त अवधि तक बंद रहेगा।
   जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने जनता से अपील की है कि वह इस अवधि में घाट से पिथौरागढ़ तक इस मार्ग में यातायात/आवगमन न करें।
    जिलाधिकारी द्वारा पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ एवं एन एच के अधिकारियों के साथ सोमवार सायं ऑलवेदर सड़क के उक्त स्थल, निकट मीना बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उक्त दोनों स्थानों में सुरक्षा की दृष्टि से पहाड़ की कटिंग होनी आवश्यकीय है।इस हेतु मार्ग को तीन दिन तक बंद करने का निर्णय लिया गया ।

     
   
Share This News