LatestNewsछत्तीसगढ़

सबको साथ लेकर क्षेत्र की समस्याओं का किया जाएगा निराकरण- डॉ. प्रेमसाय सिंह

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती

छत्तीसगढ़ :-
कोरबा। स्कूल शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि औद्योगिक जिला होने की वजह से कोरबा में विकास की असीम संभावनाएं हैं। आदिवासी वनांचल क्षेत्र भी इसमें शामिल है, जहां अभी कापᆬी विकास किया जाना है। देर शाम चांपा से सड़क मार्ग से कोरबा पहुंचे प्रभारी मंत्री का कार्यकर्ताओं ने कांगे्रस कार्यालय एवं अन्य स्थानों में स्वागत किया। प्रथम प्रवार पर आए डॉ. टेकाम ने कांगे्रस कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद ऐसे पिछड़े क्षेत्रों का विकास करने का संकल्प सरकार ने लिया है। एक निश्चित रूपरेखा तैयार कर ऐसे क्षेत्रों को विकसित क्षेत्रों की श्रेणी में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां तक कोरबा के विकास की बात है, प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत व महापौर रेणु अग्रवाल के साथ मिलकर जिले का विकास करेंगे। प्रभारी मंत्री ने कहा कि कोरबा के हर क्षेत्र के चहुंमुखी विकास की रूपरेखा तैयार की गई है। राज्य सरकार भी कोरबा के विकास के प्रति गंभीर है। क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण पर भी सबको साथ लेकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता को किसी भी सुविधाओं के लिए मोहताज होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भी अपनी बात रखी। इस अवसर पर महापौर रेणु अग्रवाल, पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर, नगर पंचायत छुरी अध्यक्ष अशोक देवांगन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जायसवाल, जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, हरीश परसाई, धरम निर्मले, अखलाक खान, विनोद अग्रवाल, तनवीर अहमद, डॉ. शेख इश्तियाक, महेंद्र सिंह चौहान, इस्माइल कुरैशी, सपना चौहान, अर्चना उपाध्याय, कुसुम द्विवेदी, रश्मि सिंह आदि उपस्थित थl

Share This News