रिक्त ही रह गई ई.ई.ई. और मैकेनिकल इंजीनियरिंग की सीटें
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती
छत्तीसगढ़:-
कोरबा। :- आइटी कॉलेज में दूसरी काउंसलिंग में पात्रता साबित करने वाले चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी की गई थी। इस बार भी इंजीनियरिंग के नए बैच के लिए दाखिले को लेकर विद्यार्थियों की रुचि अपेक्षा के अनुरूप नहीं दिख रही। दूसरे चरण की समाप्ति के बाद आइटी कॉलेज की 240 सीट के लिए 12 ने रुचि दिखाते हुए दाखिला लिया है। दूसरे चरण में चार ने एडमिशन लिए, जिनमें सिविल इंजीनियरिंग के तीन व कंप्यूटर साइंस की एक और सीट भर ली गई है। ईईई व मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एक भी दाखिले नहीं हो सके।छत्तीसगढ़ पीईटी में चयनित जिले व राज्य के अभ्यर्थियों की प्रथम एवं द्वितीय काउंसलिंग के बाद आवंटित की गई सीट पर एडमिशन लेने अवसर देते हुए प्रक्रिया का दूसरा चरण भी पूरा हो गया है। कॉलेज के बीई पाठ्यक्रम में एडमिशन प्राप्त करने छात्र-छात्राओं ने दस्तावेज परीक्षण कराते हुए काउंसलिंग में भाग लिया था। चार ब्रांच समेत आइटी कॉलेज में उपलब्ध प्रथम वर्ष की कुल 240 सीट के विपरीत दोनों चरण में चयनित विद्यार्थियों का सीट अलॉटमेंट किए गए थे। अलॉट की गई सीट में सिविल इंजीनियरिंग के लिए सर्वाधिक छह व उसके बाद कंप्यूटर साइंस में तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने चार छात्र-छात्राओं ने आइटी कॉलेज में दाखिला ले लिया है। इनके अलावा मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में एक-एक सीट भरी जा चुकी हैं। इस तरह अब तक की स्थिति में कॉलेज की चार ब्रांच में कुल 240 सीट के विपरीत 12 पर दाखिला हो चुका है। शेष 228 सीट अब भी रिक्त हैं, जिन्हें भरने के लिए तीसरे चरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।14 को किया गया था अलॉटमेंटपहले चरण में दाखिले के लिए सर्वाधिक ग्यारह, सिविल के लिए 10, मैकेनिकल में पांच व सबसे कम दो सीट इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में आवंटित की गई है। दूसरे चरण के सीट अलॉटमेंट में सिविल के आठ, कंप्यूटर साइंस के चार, मैकेनिकल व ईईई के लिए एक-एक समेत कुल 14 सीट के लिए अलॉटमेंट किया गया था। इसके बाद तय की गई पात्रता सूची में शामिल किए गए छात्र-छात्राओं को फीस व अन्य औपचारिकताएं पूर्ण कर अपने पसंदीदा ब्रांच लेकर कॉलेज में दाखिला प्राप्त करने पांच दिन का समय दिया गया था। इनमें चार ने दाखिला प्राप्त किया है।तृतीय काउंसलिंग का कल अंतिम दिनदूसरे चरण में प्रवेश के लिए दिया गया वक्त पूरा होने के बाद भी आवंटित सीटें रिक्त रह गई हैं, जिन्हें भरने के लिए तीसरे चरण की प्रक्रिया जारी है। द्वितीय काउंसलिंग सोमवार को पूरी हो जाएगी, जिसके बाद दस्तावेज परीक्षण व अन्य औपचारिकताएं पूरी कर एडमिशन प्राप्त करने के लिए चयनित छात्र-छात्राओं की अगली लिस्ट के अनुसार अवसर दिया जाएगा। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि ज्यादा से ज्यादा प्रवेश हो और यहां दाखिले के लिए आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए लगातार प्रक्रिया जारी रखी जाएगी, इसलिए छुट्टियों के दिन भी एडमिशन करने कॉलेज के पट खुले रहेंगे।सीएस-सिविल में रुझान सबसे अधिकइस साल अब तब सबसे ज्यादा छह सीट सिविल के भरे गए हैं। सीएस में चार जबकि ईईई व मैकेनिकल में सबसे कम 1-1 सीट भरे गए। पिछले तीन साल से प्रथम चरण में ईईई में ही सबसे कम विद्यार्थी आ रहे। वर्ष 2016 में ईईई की 60 सीट के विपरीत पहले चरण में मात्र आठ, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में 22, मैकेनिकल में 29 तथा सबसे ज्यादा सिविल में 63 सीट आवंटित हुए थे। इसके मुकाबले वर्ष 2017 में 39 सीट समेत 48 फीसदी कम विद्यार्थियों को सीटें अलॉटमेंट की गई। पिछले साल पहली काउंसलिंग के बाद आवंटित 39 सीट में भी सीएसई व सिविल में सबसे ज्यादा प्रवेश हुए थे।
मुकेश भारती

