पौधों की देखभाल करना हमारा परम कर्तव्य – ललिता डिक्सेना
न्यूज होम लाइव के लिए मुकेश भारती की रिपोर्ट
छत्तीसगढ़:-
कटघोरा ।
कटघोरा थाना परिसर में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ललिता डिक्सेना एवं कांग्रेस नेता शेख इस्तियाक उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष डिक्सेना ने कहा कि पेड़ पौधा लगाना एवं उनकी देखभाल करना हमारा परम कर्तव्य है। इस्तियाक ने कहा कि पेड़ लगाने के साथ लंबे समय तक देखभाल करना जरूरी है। इसके लिए एक-एक ट्री गार्ड भी लगाना अनिवार्य है। थाना प्रभारी रघुनंदन शर्मा ने कहा कि पेड़ पौधे लगाने से पुलिस थाना परिसर हरा भरा दिखाई देगा। पेड़ पौधों से वातावरण खुशनुमा रहेगा। गर्मी में ठंड का एहसास होगा। शिव शंकर जायसवाल एवं हसन ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग से इंस्पेक्टर कमलेश कुमार, केके दुबे एवं तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रतन मित्तल, नेता पवन गर्ग, पवन अग्रवाल, दारा सिंह मरकाम, अशरफ मेमन, राजीव लखन पाल, रामनारायण जायसवाल, रामविलास कुर्रे, राहुल डिक्सेना, शशिकांत डिक्सेना, शरद पाल, ओपी डिक्सेना, मुरली साहू सहित अन्य नागरिक उपस्थित थे। पौधरोपण कार्यक्रम में वन विभाग का सहयोग रहा।
मुकेश भारती

