कोयला खदानों से डीजल और कबाड़ की चोरी करने महिला गिरोह धाराए.
Mukesh Bharti ki report
कोरबा. कोयला खदानों से डीजल और कबाड़ की चोरी करने वाला गिरोह सामान को खपाने के लिए महिलाओं को मोहरा बना रहा है। इसका खुलासा महिलाओं से बरामद की गई डेढ़ से दो क्विंटल एल्यूमिनिय तार की जब्ती से हुआ है।हालांकि सुरक्षा बल में महिला सिपाही नहीं होने के कारण एल्यूमिनियम को ठिकाना लगाने वाली महिलाओं को बिना कार्रवाई छोड़ दिया। घटना गेवरा खदान की है। सुबह लगभग पांच बजे गश्त के दौरान सीआईएसएफ की टीम को दीपका चौक के पास नर्सरी के रास्ते जा रही पांच से छह महिलाएं मिली। महिलाएं माथे पर रिंग जैसा सामान को कपड़ा से डककर ले जा रही थी। टीम को देखकर महिलाएं सामान को फेंककर भागने लगी। इसपर टीम को संदेह हुआ। सुरक्षा बल के जवानों ने महिलाओं को रोककर को रोकने की कोशिश की। महिलाएं फरार हो गई। टीम ने उनके द्वारा फेंके गए सामान की जांच की। रिंग एल्यूमिनियम को निकला। जांच में पता चला है कि एल्यूमिनियम तार की चोरी गेवरा खदान से की गई थी। गिरोह ने तार को छिलकर नर्सरी में रख दिया था। उसे टुकड़ों में काटकर रिंग बना दिया था। यहां से तार को ठिकाने लगाने के लिए महिलाओं को मोहरा बना रहा था। उनके जरिए तार दूसरे स्थान पर भेजा जा रहा था।
बताया जा रहा है कि सीआईएसएफ में महिला सिपाहियों की कमी है। कबाड़ और डीजल की चोरी करने वाला गिरोह इस कमी को जानता है। कबाड़ के धंधों को जारी रखने के लिए महिलाओं की मदद ले रहे यह चोर गिरोह.

