शाला ने रखी बेहतर परिणाम हेतु शिक्षकों व पालकों की बैठक
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती
कोरबा :-
शासकीय प्राथमिक शाला भटगांव संकुल केंद्र जामबहार विकासखंड कोरबा में शिक्षकों एवं पालकों के बीच शाला में शिक्षा गुणवता एवं बेहतर परिणाम की प्राप्ति के उद्देश्य को लेकर बैठक हुई। बैठक में छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति, बच्चों को प्रतिदिन गणवेश में शाला भेजना, बच्चों की पाठ्य सामग्री किताब, कॉपी, पेन, पेंसिल आदि की समुचित व्यवस्था, बच्चों की व्यक्तिगत शारीरिक स्वच्छता, प्रतिदिन दो पालक का स्कूल भ्रमण जिसमें स्कूल में बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, विद्यालय की साफ-सफाई आदि का अवलोकन करना, छात्र-छात्राओं के विद्यालय से घर जाने के बाद पालकों को उनकी पढ़ाई के संबंध में पूछताछ करना, उनकी कॉपियों को देखना एवं उन्हें गृहकार्य करने के साथ-साथ घर में भी पढ़ने के लिए प्रेरित करना आदि बिंदुओं पर जोर दिया गया। बैठक में विद्यालय के प्रधान पाठक, शिक्षक, पालक, मध्यान भोजन रसोइया एवं सफाई कर्मचारी उपस्थित थे।

