LatestNewsuttarakhandपिथौरागढ

दर्जा राज्यमंत्री सत्याल ने रीठा गांव में किया फोल्डिंग ब्रिज का उद्घाटन

न्यूज होम लाइव व्यूरो

बेरीनाग (पिथौरागढ़)। प्रदेश के दर्जा राज्यमंत्री एवं श्रम, संविदा सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल ने आज यहां रीठा गाँव में राठौर माइंस एंड मिनिरल्स कंपनी द्वारा ५ लाख रूपए की कीमत से बनाये गए फोल्डिंग ब्रिज का उद्घाटन किया। इस पुल के निर्माण से ग्रामीणों और स्कूली छात्र छात्राओं के आवागमन की समस्या का स्थाई समाधान हो गया है।
इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दर्जा राज्यमंत्री श्री सत्याल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि खनन कंपनी द्वारा गांव के संवद्र्धन के लिए कराये जा रहे कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने गांव में आंतरिक पैदल मार्ग और सौंदर्यीकरण के कार्यों के लिए राज्य सरकार की तरफ से ५ लाख रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की। कहा कि गांव के विकास के लिए अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिलायेंगे। कार्यक्रम को पूर्व प्रमुख खुशाल भंडारी, जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष नरेंद्र रौतेला, पूर्व प्रधान बालादत्त धारियाल आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी एसके राठौर ने बताया कि कंपनी द्वारा पिछले चार साल से यहां लकड़ी का अस्थाई पुल बनाया जा रहा था। इस बार कंपनी के निदेशक दान सिंह राठौर के निर्देश पर यहां पक्का पुल बनाया गया। इस मौके पर निवर्तमान ग्राम प्रधान योगेश जोशी, राजन खनका, दान सिंह कठायत, नर सिंह राठौर, जीवन राठौर, संजय राठौर, गोकुल कठायत, बलवंत राठौर, अनिल राठौर, राजेंद्र कठायत आदि मौजूद थे।
इससे पूर्व दर्जा राज्यमंत्री श्री सत्याल का यहां पहुंचने पर ढोल नगाड़ों के साथ जबरदस्त स्वागत हुआ। गांव से गुजरने पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा की। राजकीय हाईस्कूल रीठा रैतोली के छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किये।

Share This News