जिले में कुपोषण में कमी लाने के उद्देश्य से जिले में ‘‘सुराजी सुपोषित कोरिया अभियान’’
News home live ke liye Mukesh Bharti ki report
कोरिया:- जिले में कुपोषण में कमी लाने के उद्देश्य से जिले में ‘‘सुराजी सुपोषित कोरिया अभियान’’ चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत प्रतिवर्ष 2 प्रतिशत की दर से कुपोषण एवं प्रतिवर्ष 3 प्रतिशत की दर से रक्ताल्पता में कमी लाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान की औपचारिक शुरूआत 11 जुलाई को जिला मुख्यालय के सांस्कृतिक भवन में माननीय विधायक श्रीमती अंबिका सिंहदेव एवं जिला कलेक्टर व अन्य सम्मानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में की गई थी। सुराजी सुपोषित अभियान अंतर्गत परिवार आधारित पोषण संवाद एवं विशेष मुख्यमंत्री बाल संदर्भ मेला का आयेाजन किया जाना है।
अभियान अंतर्गत के आज दिनाॅक 17 जुलाई को अभियान की शुरूआत करते हुए परिवार आधारित पोषण संवाद के कार्यक्रम को जिले के सभी 06 बाल विकास परियोजनाओं के 1792 आॅगनबाड़ी केंद्रों में प्रारंभ किया गया। जिसमें आॅ.बा.कार्यकर्ताओं द्वारा प्रति सप्ताह बुधवार एवं शुक्रवार को कुपोषित बच्चे के घर गृहभेंट कर बच्चों के अभिभावकों उनके पोषण एवं स्वास्थ्य संबन्धी परामर्श देने के बाद बच्चों को 01 अंडा अथवा बादामपट्टी का वितरण किया जावेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए आज पंचायत एवं आॅगनबाड़ी स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में एकीकृत बाल विकास परियोजना बैकुण्ठपुर के ग्राम पंचायत नगर, चेरवापारा, मुरमा, सरभोका, पतरापाली, नरकेली, बड़गांव, रनई, कंचनपुर में कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। ग्राम पंचायत नगर में सरपंच श्री राधेश्याम, ग्राम पंचायत चेरवापारा में सचिव श्री बनवारीलाल एवं शिक्षक श्रीमती सुमनयादव , ग्राम पंचायत नरकेली में ग्राम पंचायत सचिव श्री कमलेश सिंह, ग्राम पंचायत सरभोका में जनपद सदस्य श्री विक्रमचंद्र, सरंपच श्री युवक सिंह, ग्राम पंचायत रनई में सरंपच श्री रामरसीले, ग्राम पंचायत कंचनपुर वार्ड पंच श्री नानसाय सचिव अलिमा तिर्की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान 166 मध्यम एवं 28 गंभीर कुपोषित कुल 194 कुपोषित बच्चों को अंडा एवं बादामपट्टी खिलाया गया। इसके अतिक्ति शेष सभी बच्चों को आॅगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा उनके घर गृहभेंट कर अंडा एवं बादामपट्टी खिलाया जावेगा। श्री चंद्रबेश सिंह सिसोदिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, जिला-कोरिया द्वारा ग्राम पंचायत रनई एवं नगर में उपस्थित होकर कार्यक्रम निरीक्षण किया गया एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्रामवासियों एवं बच्चांे के अभिभावकों को सुराजी सुपोषित अभियान के बारे में जानकारी प्रदान की गई एवं अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु आॅ.बा.कार्यकर्ताओं एवं विभाग के सहयोग की अपील की गई।
सुराजी सुपोषित कोरिया अभियान के विशेष मुख्यमंत्री बालसंदर्भ मेला कार्यक्रम सभी कुपोषित बच्चों हेतु जिले के सभी 36 सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में माह के चतुर्थ शुक्रवार को स्वास्थ्य जाॅच शिविर का आयोजन किया जावेगा, जिससे सभी कुपोषित बच्चों को उनके नजदीकी स्वास्थ्य केद्र मंे नियमित स्वास्थ्य जाॅच एवं दवाईयाॅ प्राप्त हो सके और उनके स्वास्थ्य व पोषण स्तर की निगरानी हो सके। बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य की सतत् निगरानी विशेष रूप से आॅगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा नियमित रूप से की जावेगी, साथ ही उनके पालकों को भी इससे अवगत कराया जावेगा, जिससे वे कुपोषण मुक्त हो सकेंगें एवं जिले के कुपोषण स्तर में कमी आयेगी।

