चौथी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने येदियुरप्पा

अरविन्द तिवारी / मुकेश भारती की रिपोर्ट

बैंगलोर –कर्नाटक में आज एक बार फिर भाजपा सरकार बन गयी है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके बीएस येदियुरप्पा ने आज चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। बीएस येदियुरप्पा को राज्यपाल वजुभाई वाला ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।इस तरह बी एस येदियुरप्पा चौथी बार कर्नाटक के सीएम बने। इससे पहले उन्होंने तीन बार कर्नाटक की कमान संभाली थी। लेकिन तीनों बार वो अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने राज्यपाल से मुलाकात कर राज्य में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

Share This News